सादगी, सुरक्षा और बदलाव की नई पहचान: सांसद श्री राजीब भट्टाचार्जी के जीवन की एक झलक

त्रिपुरा की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों में जो बदलाव आया है, वह केवल सत्ता परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि उसने प्रदेश की सामाजिक और राजनीतिक संस्कृति को भी नई दिशा दी है। इस बदलाव का एक जीवंत उदाहरण आज अगरतला के त्रिपुरा बाजार में देखने को मिला, जब माननीय राज्यसभा सांसद श्री राजीब भट्टाचार्जी को आम नागरिकों की तरह सादगी से अकेले बाजार में घूमते और खरीदारी करते देखा गया। यह दृश्य अपने आप में एक बड़ा संदेश देता है—नेतृत्व का अर्थ केवल सत्ता के शिखर पर बैठना नहीं, बल्कि जनता के बीच जनता की तरह रहना है।

त्रिपुरा में लगभग 35 वर्षों तक सीपीएम की सरकार रही। उस दौर में प्रदेश में गुंडा राज और खून तंत्र का बोलबाला था। आम नागरिक का जीवन असुरक्षा और भय के माहौल में गुजरता था। उस व्यवस्था में सत्ता के करीबी लोगों का वर्चस्व था, जबकि आम आदमी अपने ही प्रदेश में खुद को असहाय महसूस करता था। उस दौर की सबसे बड़ी विडंबना यह थी कि शासन व्यवस्था ने उन तत्वों को संरक्षण दिया, जो समाज में विभाजन और हिंसा को बढ़ावा देते थे। उग्रवाद और अस्थिरता का जो दौर त्रिपुरा ने देखा, वह किसी से छिपा नहीं है।

बिना किसी सुरक्षा घेरे और बिना किसी दिखावे के आम लोगों के बीच घूमते हैं

2018 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद प्रदेश की तस्वीर बदलनी शुरू हुई। कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ, भय का माहौल खत्म हुआ और आम नागरिक को सुरक्षा का भरोसा मिला। उग्रवाद और हिंसा की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई। यही नहीं, सत्ता और जनता के बीच की दूरी भी कम होती दिखी। सांसद श्री राजीब भट्टाचार्जी का सादगीपूर्ण और सहज व्यक्तित्व इस बदलाव का प्रतीक है। एक सांसद होने के बावजूद वे बिना किसी सुरक्षा घेरे और बिना किसी दिखावे के आम लोगों के बीच घूमते हैं, उनसे संवाद करते हैं और उनके सुख-दुख में शामिल होते हैं। यह सादगी केवल व्यक्तिगत गुण नहीं, बल्कि एक ऐसी राजनीतिक संस्कृति का प्रतीक है जहाँ जनप्रतिनिधि जनता से दूर नहीं, बल्कि जनता के साथ खड़ा दिखता है।

बाजार में साधारण नागरिक की तरह खरीदारी 

सादगी की यह पहचान त्रिपुरा को देश के अन्य प्रदेशों से अलग भी बनाती है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में अक्सर देखा जाता है कि ग्राम प्रधान जैसे स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बड़ी-बड़ी गाड़ियों और सुरक्षा के घेरे में चलते हैं। उनका जीवन आम लोगों की पहुँच से दूर होता जाता है। ऐसे में जब एक राज्यसभा सांसद बाजार में साधारण नागरिक की तरह खरीदारी करते दिखते हैं, तो यह संदेश जाता है कि लोकतंत्र में पद बड़ा हो सकता है, लेकिन व्यक्ति का जुड़ाव जनता से टूटना नहीं चाहिए। सच्चा लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझे और उनका समाधान करे।

त्रिपुरा के बदलते परिवेश का प्रतीक

सांसद श्री राजीब भट्टाचार्जी की यह सादगी और सहजता त्रिपुरा के बदलते परिवेश का प्रतीक है। जहाँ एक ओर पहले की सरकारों ने भय और हिंसा के माहौल में सत्ता का दुरुपयोग किया, वहीं आज की व्यवस्था में जनप्रतिनिधि जनता के बीच खड़े दिखते हैं। यह बदलाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और मनोवैज्ञानिक भी है। आम नागरिक अब यह महसूस करता है कि उसका प्रतिनिधि उसके बीच है, उसकी बात सुनता है और उसकी भावनाओं का सम्मान करता है।

जनप्रतिनिधियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण

सादगी सबसे बड़ा आभूषण है, और जब यह सादगी सत्ता के साथ जुड़ती है, तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है। त्रिपुरा में आज जो माहौल है, वह इस बात का गवाह है कि सुशासन और जनता से जुड़ाव ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। सांसद श्री राजीव भट्टाचार्य जी का यह सादगीपूर्ण जीवन और जनता के बीच उनकी सहज उपस्थिति न केवल त्रिपुरा बल्कि पूरे देश के जनप्रतिनिधियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

—

लेखक: Rishabh Awasthi, News Tank Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *